राजगंज में चोरी के सामानों के साथ एक गिरफ्तार

राजगंज, 28 जुलाई (नि.सं.)। मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में राजगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोप के पास से चोरी के सामानों को भी बरामद किया है। आरोपी का नाम शहिदुल उर्फ ​​असिनुल इस्लाम है। वह राजगंज में सन्न्यासीकाटा ग्राम पंचायत के जमीदारपाड़ा का निवासी है।

उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई की रात को राजगंज थाने के सामने एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। बताया गया है कि दुकान से कुछ नए मोबाइल फोन और मोबाइल के उपकरणों के अलावा कई हजार रुपए नकद चोरी हुई थी।

इस घटना के संबंध में दुकान के मालिक उत्तम राय ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी।इसके बाद दुकान की सीसीटीवी कैमरा के आधार पर सीआई दीपोज्ज्वल भौमिक के नेतृत्व में राजगंज पुलिस घटना की जांच में जुटी और सोमवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से चोरी के सामानों को भी बरामद किया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdeneme bonusu veren sitelergameofbetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetzenbetPerabetperabetMeritkingJojobetJojobetjojobetgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes