राजगंज में दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में पांच घायल

राजगंज, 11 अक्टूबर (नि.सं.)। राजगंज में सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए है। यह घटना फूलबाड़ी संलग्न पुटिमारी लक्षीजोत इलाके के तीस्ता कैनल रोड पर घटी है।


स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मालवाही वाहन फूलबाड़ी की ओर से आ रहा था। तभी विपरित दिशा से आ रहे एक एक डंपर के साथ उक्त वाहन की आमने -सामने की टक्कर हो गयी। वहीं, मालवाही वाहन के पीछे खड़ा एक अन्य वाहन भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। दूसरी ओर, खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस और दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *