राजगंज में घर से युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

राजगंज, 27 जनवरी (नि.सं.)। घर से एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। यह घटना आज सुबह राजगंज के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत कायेतगछ में घटी है। युवक का नाम तपू राय (27) है।


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवक चाय बागान में श्रमिक था। तपू राय आज तड़के उठकर कुछ देर इधर-उधर घूमा।इसके बाद वह घर में चला गया। बाद में जब परिवार के लोग उठे तो घर में उसका फंदे से लटकता शव देखा।

हालांकि, परिवार के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *