राजगंज में नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजगंज, 8 सितंबर (नि.सं.)। नाबालिगा से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का का नाम राजा हलदार (26) है। हालांकि, मुख्य आरोपी शंकर मंडल अभी भी फरार है। यह घटना राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के हरिचरणभिटा इलाके की है।


नाबालिगा के परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शंकर मंडल ने16 साल की नाबालिगा से शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। जिससे नाबालिगा गर्भवती हो गई। जब भी नाबालिगा युवक से शादी के बारे बात करती तो युवक उसे तरह-तरह का बहाना बनाकर शादी के बात को टाल देता। आरोपी है कि नाबालिगा के परिवार वाले के अनुपस्थिति मेें आरोपी ने आमबाड़ी इलाके मेें अपने एक दोस्त राजा हलदर को ले आया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिगा के परिवार की ओर से थाने में एक शिकायत दर्ज करवायी गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। आमबाड़ी चौकी के ओसी सजल राय ने बताया कि नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन एक अन्य आरोपी फरार है। घटना की जांच की जा रही है और आरोपित को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *