राजगंज, 25 नवंबर (नि.सं.)। राजगंज में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से दो लोग घायल हो गये। यह घटना आज सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंधुनगर इलाके में घटी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार जलपाईगुड़ी की ओर से आ रही एक निजी बस आ रही थी। तभी जलपाईगुड़ी की ओर जा रहे एक छोटे चौपहिया वाहन के साथ बस की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसके चलते मालवाही वाहन सड़क पर पलट गया।
घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की खबर मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस और राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बरामद कर और उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।