राजगंज में ससुराल में मिला दामाद का फंदे से लटकता शव

राजगंज,22 जुलाई (नि.सं.)। ससुराल से दामाद का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैज गयी। यह घटना राजगंज ब्लॉक के घाउरीपाड़ा इलाके की है। मृतक का नाम सुजन दास है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के बेलाकोबा ग्राम पंचायत के जलापाड़ा गांव निवासी सुजान दास की शादी राजगंज प्रखंड के शिकारपुर ग्राम पंचायत के गौरीपारा गांव में हुई।शादी के बाद से वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता था। वह एक स्थानीय कारखाने में काम करता था।

बुधवार रात को ससुराल से सुजन का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही राजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *