राजगंज में तीन लॉरियों की टक्कर में एक घायल

राजगंज, 7 मार्च (नि.सं.)। राजगंज के सरियाम में तीन लॉरियों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के सरियाम में घटी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से ही एक लॉरी खड़ी थी।


जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी जाते समय रास्ते के पास खड़ी लॉरी को दो लॉरियों ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते बीच वाले लॉरी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक एक घंटे तक वाहन में फंसा था। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही दमकल व राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उक्त चालक को बरामद कर अस्पताल भेजा गया। राजगंज पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *