राजगंज पंचायत समिति की ओर से दिव्यांगों में व्हीलचेयर वितरित

राजगंज,16 जनवरी  (नि.सं.)। राजगंज पंचायत समिति ने दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित किया है। आज राजगंज ब्लॉक के विभिन्न अंचलों के 12 दिव्यांगों व्हीलचेयर सौंपी गईं। राजगंज की पंचायत समिति अध्यक्ष रूपाली दे सरकार और राजगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन ने ये व्हीलचेयर सौंपी।


राजगंज की पंचायत समिति अध्यक्ष रूपाली दे सरकार ने कहा कि आज राजगंज ब्लॉक के डबग्राम, संन्यासीकाटा सहित विभिन्न अंचलों के लगभग 12 दिव्यांगों को ये व्हीलचेयर सौंपी गईं। जिन लोगों ने हमारे पास आवेदन किया उनमें से कई लोगों को दिया गया। आने वाले दिनों में और भी व्हीलचेयर दी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *