राजगंज पुलिस ने इमामों के साथ की बैठक

राजगंज,11 मई (नि.सं.)। कोरोना स्थिति में ईद मनाने को लेकर राजगंज पुलिस ने इमामों के साथ एक बैठक की। इस सप्ताह पूरे देश में ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर एक महीने के उपवास का पालन करके मनाया जाता है।पिछले साल की तरह इस बार भी प्रशासन के नियमों को मान कर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी।

इस सभी विषयों को लेकर राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार और राजगंज ज्वाइंट बीडीओ ने राजगंज थाना अंतर्गत विभिन्न मस्जिदों के इमामों के साथ एक बैठक की। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोरोना के नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। मस्जिदों में 50 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकते है। मास्क और सैनिटाइजर सभी मस्जिदों में रखना होगा। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

सुखानी ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्य शेख उमर फारूक ने कहा कि सबसे पहले जीवन है अगर जीवन है तो धर्म जीवित रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार नमाज़ अदा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetvolemobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetkargabetperabet girişİmajbetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes