राजगंज से लातपा नाबालिगा कटिहार से उद्धार

राजगंज, 12 दिसंबर (नि.सं.)। राजगंज से लातपा नाबालिगा को राजगंज पुलिस ने कटिहार से बरामद किया है। नाबालिगा को जलपाईगुड़ी के एक होम में भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार फाटापुकुर इलाके की रहने वाली उक्त नाबालिगा कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने राजगंज थाने में गुमशुदगी की एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस को एक युवक पर संदेह हुआ। इसके बाद उक्त संदिग्ध युवक के मोबाइल फोन को ट्रैक कर पुलिस को पता चला कि फोन कटिहार में है।

शनिवार को राजगंज पुलिस ने कटिहार पुलिस के सहयोग से एक घर से उक्त नाबालिगा को बरमाद किया। हालांकि, युवक फरार हो गया। पुलिस आज नाबालिगा को लेकर राजगंज पहुंची। पुलिस ने नाबालिगा को जलपाईगुड़ी घर भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetticketmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetJojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes