राजगंज में गृहिणी की अस्वाभाविक मौत के मामले में पति गिरफ्तार

राजगंज,10 दिसंबर (नि.सं.)।राजगंज पुलिस ने गृहिणी की अस्वाभाविक मौत के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया है। गृहिणी के परिवार वालों के शिकायत के आधार पर राजगंज थाने की पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद इमरान है। उसे बीती रात राजगंज ब्लॉक के संन्यासीकाटा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।


ज्ञात हो कि एक साल पहले संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम बालाबाड़ी गांव के मोहम्मद इमरान की शादी राजगंज के बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के आकारीगाछ गांव की साहेना बेगम से हुई थी। उनका चार महीने का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग में साहेना को मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार कर रहे थे। 13 नवंबर को अशांति अपने चरम पर पहुंच गई। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि साहेना को जहर दिया गया था। गंभीर हालत में उसे फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आखिरकार रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की थी। गृहिणी के परिवार की ओर से राजगंज थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी। राजगंज थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे जलपाईगुड़ी जिला अदालत पेश किया गया है। राजगंज थाने की पुलिस ने पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomOnwincasibom girişcasibombaywingrandpashabet girişholiganbetjojobet giriş