राजगंज में निजी कंपनी के गोदाम में काम करने के दौरान दुर्घटना में कर्मचारी की मौत

राजगंज, 24 सितंबर (नि.सं.)। एक निजी कंपनी के गोदाम में काम करने के दौरान दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह घटना आज सुबह राजगंज के फाटापुकुर संलग्न एक बहुजातिक पेयजल निर्माण कंपनी के फ्रेंचाइजी गोदाम में की है। मृतक का नाम अरुण शील (26) है। वह पानिकौरी ग्राम पंचायत अंतर्गत गाठियागछ गांव का निवासी था। मृतक के परिवार के सूत्रों के अनुसार अरुण की पत्नी और बच्चे हैं।


वह आज सुबह 6 बजे काम पर गया था। वह उस गोदाम में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। सुबह करीब 7 बजे काम करते समय ट्रॉली में रखा पांच बड़े कार्बन-डाइ-ऑक्साइड सिलेंडर अचानक उसके ऊपर गिर गई। इसके बाद उसके सहकर्मी उसे गंभीर हालत में बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने अरुण शील को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद अरुण के परिवार और पड़ोसियों ने शव को अस्पताल में रखाकर प्रबंधन से उचित मुआवजे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

तृणमूल के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बंद्योपाध्याय ने कहा कि उक्त संस्था के गोदाम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। अगर अरुण को सही अस्पताल में ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। प्रबंधन के पास उक्त परिवार को उचित मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग की गई। हालांकि, इस संबंध में कई बार फोन करने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *