राजगंज में जरूरतमंदों में कंबल वितरित

राजगंज,3 जनवरी (नि.सं.)। राजगंज बीएलआरओ व एलआरओ मोहरी यूनियन की ओर से जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया है। आज राजगंज बीएलआरओ कार्यालय के पास उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने गरीब लोगों को कंबल बांटे।


आज विभिन्न इलाकों के लगभग सैंकड़ों जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। इस दौरान राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, तृणमूल कांग्रेस के राजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी, अचंल प्रधान अमल कुरी व राजगंज बीएलआरओ व एलआरओ मोहरी यूनियन के सदस्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *