राजगंज में 50 परिवारों ने दूसरे दलों को छोड़कर थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन

राजगंज, 23 दिसंबर (नि.सं.)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सत्तारुढ़ दल ब्लॉक स्तर के साथ – साथ विभिन्न स्तरों पर कई कार्यक्रमों को आयोजन कर रहे है। राज्य में दल बदल के बावजूद जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक में तृणमूल में शामिल होने का दौर जारी है।

इसी क्रम में जलपाईगुड़ी जिले के एससीएसटी ओबीसी सेल के अध्यक्ष कृष्ण दास के अध्यक्षता में बुधवार को राजगंज ब्लॉक के मझियाली ग्राम पंचायत के आमबारी जूनियर हाई स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर 50 परिवारों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा।

कृष्ण दास ने कहा कि राजगंज ब्लॉक से अंचल तक कई जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मझियाली ग्राम पंचायत इलाके में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा के माध्यम से दूसरे दलों के कई परिवार तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

जिससे दल की शक्ति ओर बढ़ी है। बैठक में पाटकाटा प्रधान हेम्ब्रम, मझिआली अंचल के पूर्व उपप्रधान परितोष सरकार, मृगेन राय
 समेत कई अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes