राजगंज में भाजपा का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया 

राजगंज, 6 अप्रैल (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। बुधवार को राजगंज ब्लॉक के शिकारपुर ग्राम पंचायत के बेलाकोबा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।


स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराकर और दीप प्रज्वलित कर स्थापना दिवस मनाया।इस संबंध में भाजपा के किसान मोर्चा के जलपाईगुड़ी जिलाध्यक्ष नुकुल दास ने कहा, आज भाजपा का 43वां स्थापना दिवस है। देश के अन्य स्थानों के साथ आज राजगंज ब्लॉक में भी स्थापना दिवस मनाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *