राजगंज में नाबालिगा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजगंज, 20 अप्रैल (नि.सं.)। नाबालिगा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का  पहचान 25 वर्षीय बाबूलाल राय के रूप में हुई है। वह राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान ग्राम पंचायत के सरकार पाड़ा का रहने वाला है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर नाबालिगा घर में सो रही थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस का एक युवक घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म करने का कोशिश किया। नाबालिगा के चिल्लाने पर युवक भाग निकला। जिसके बाद नाबालिगा के परिवार की ओर से राजगंज थाने में युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीती रात युवक को गिरफ्तार कर लिया।

राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *