राजगंज में वृद्ध महिला ने फंदे से लटककर दी जान 

राजगंज, 27 मई (नि.सं.)। राजगंज के कुकुरजान अंचल के देवी ठाकुरबाड़ी इलाके में एक वृद्ध महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी है। इधर, घटना की खबर सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम मोतीबाला अधिकारी (72) है।


मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला का बेटा गुरुवार दोपहर काम पर निकला था। उसी समय वृद्ध महिला ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।  आखिर खुदकुशी की वजह  क्या है परिवार के समझ से बाहर है। वहीं, सूचना मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। आज शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी भेजा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *