राजगंज में युवक का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद

राजगंज, 21 जुलाई (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के मझियाली ग्राम पंचायत के कालीनगर संलग्न ठाकुरबाड़ी ग्राम से एक युवक का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।


मृतक का नाम मानब राय (28) है। बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थनीय लोगों ने मानब का उसके घर में फंदे से झूलता हुआ पाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की खबर राजगंज पुलिस को दी।

खबर मिलते ही राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगंज पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिवार के अनुसार मानब की पत्नी की करीब चार साल पहले देहांत हो गया था। तब से मानब मानसिक तनाव में था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *