राजगंज पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे पांच लोगों को किया गिरफ्तार

राजगंज, 8 जनवरी (नि.सं.)। 8पूरे देश में जहां फिर से लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही हैं और सरकार सभी से सतर्कता बरतने की बात कर रही है तो वहीं लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा लोगों को मास्क पहनने की अपील भी की जा रही है।


फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है। इसी के आज राजगंज पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। राज्य में कोरोना का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। इसलिए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में सख्त पाबंदियों की घोषणा की है। इसी तरह राजगंज थाने की पुलिस ने बिना मास्क के घूम रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया।

बताया गया है कि आने दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। साथ ही पुलिस ने लोगों में मास्क भी बांटे और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। वहीं, राजगंज थाने में सैनिटाइज भी किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *