राज्य सरकार ने गीता महाली को दी नौकरी

सिलीगुड़ी, 5 नवंबर (नि.सं.)।अमित शाह 25 अप्रैल 2017 को सिलीगुड़ी आए थे। उन्होंने आदीवासी दंपति राजू महाली और गीता महाली के घर पर दोपहर का भोजन भी किया था। इसके बाद मंत्री गौतम देव भी उक्त दंपति के घर पहुंचे थे।


राजू और गीता महाली लेकर को काफी चर्चा हुई थी। इस बार अमित शाह के राज्य में आते ही गीता महाली को राज्य सरकार की पहल पर होमगार्ड की नौकरी दी गयी है। आज नक्सलबाड़ी थाने में गीता महाली कार्यरत हुई है। दार्जिलिंग जिले के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रंजन सरकार उक्त दंपति से मिलने उनके घर पहुंचे। रंजन सरकार ने कहा अमित शाह ने गीता महाली के घर पर खाना खाया है।

लेकिन इसके बाद से भाजपा की ओर से उन लोगों का कोई जानकारी नहीं लिया गया है। लेकिन ममता बनर्जी सभी लोगों की जानकारी रखती है। इसलिए इस परिवार के अभाव को जानते हुए गीता महाली को नौकरी की व्यवस्था की गयी है। मुख्यमंत्री राज्य के सभी गरीब परिवारों के साथ है।


दूसरी ओर, सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा के महासचिव आनंदमय बर्मन ने पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति के लिए गीता महाली को नौकरी दी गई है।अमित शाह उनके घर पर शिष्टाचार के लिए खाना खाने गए थे। उन्हें भाजपा का झंडा भी नहीं थमाया गया था। लेकिन बाद में यह देखा गया कि राजू और गीता महाली को तृणमूल कांग्रेस का झंडा थमाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *