सिलीगुड़ी, 28 अगस्त (नि.सं.)। रक्षाबंधन के अवसर पर फाड़ाबाड़ी महादेव स्पोर्टिंग क्लब की ओर से मानवीय पहल की गई। क्लब के सदस्यों ने सिलीगुड़ी के विभिन्न ट्रैफिक गार्ड और थानों में जाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
आयोजकों ने बताया कि पुलिसकर्मी रोजाना अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभाते हैं। विशेष अवसरों पर भी वे घर लौटकर अपने परिजनों के साथ समय नहीं बिता पाते है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन उन्हें भाई का दर्जा देते हुए यह पहल की गई है।
