रक्षाबंधन से पहले सिलीगुड़ी का बाजार सजा रंग-बिरंगी राखियों से  

सिलीगुड़ी, 26 अगस्त  (नि.सं.)।  रक्षाबंधन पर्व को लेकर सिलीगुड़ी शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सिलीगुड़ी के हॉकर कॉर्नर के सामने बाजार में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगी राखियों से बाजार सज चुका है।

भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर साल उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लेती हैं। यही वजह है कि त्योहार को लेकर बाजारों में खास चहल-पहल देखने को मिलती है।

रक्षाबंधन को देखते हुए इस बार भी सिलीगुड़ी के बाजार में तरह-तरह की राखियां पहुंच गई हैं। साधारण राखियों से लेकर रंग-बिरंगे डिजाइन वाली राखियां और बच्चों की पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी कई आकर्षक राखियां सजाई गई हैं।

व्यवसायियों के अनुसार, रक्षाबंधन को देखते हुए उन्होंने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्हें उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष राखियों की बिक्री और बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes