सिलीगुड़ी रामकृष्ण मिशन मामले में एक और गिरफ्तार, अब तक 11 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी रामकृष्ण मिशन की जमीन हड़पने के मामले में भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुशांत दास (52) है। वह सिलीगुड़ी के मिलनमोड़ इलाके का रहने वाला है। आरोपी को भक्तिनगर थाने की पुलिस ने शनिवार रात गांधी मैदान इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुख्यात भू-माफिया है। आरोपी पर कई आरोप हैं।
उल्लेखनीय है कि 19 मई को भू-माफियाओं ने आग्नेयास्त्रों व धारदार हथियारों के साथ सिलीगुड़ी में रामकृष्ण मिशन की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था। इस दौरान मिशन के सुरक्षा कर्मियों और निवासियों को परिसर खाली करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।घटना के बाद रामकृष्ण मिशन की ओर से भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। घटना के चार दिन बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस ने केजीएफ गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद फिर केजीएफ गैंग के मास्टरमाइंड आलोक दास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रामकृष्ण मिशन मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप राय को 1 जून की शाम गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मामले पुलिस ने बीती रात कुख्यात भू-माफिया सुशांत दास को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे की इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। पुलिस लगातार इस मामले आरोपियों की गिरफ्तार कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *