राम मंदिर जमीन घोटाला: बागडोगरा अंचल कांग्रेस कमिटी का प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,16 जून (नि.सं.)। राम मंदिर निर्माण पर एक बार फिर से राजनीतिक मुद्दा बन गया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस केन्द्र पर निशाना साध रही है। कांग्रेस राम मंदिर निर्माण वाले जमीन पर घोटाले का आरोप लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रही है।


इसी क्रम में आज बागडोगरा स्थित बिहार मोड़ में बागडोगरा अंचल कांग्रेस कमिटी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के सर्वभारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर भाजपा के नेताओं ने जमीन घोटाला किये है। इसकी जांच होने चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *