रांगापानी में अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया रेल रोको अभियान

सिलीगुड़ी,18 फरवरी (नि.सं.)।अखिल भारतीय किसान महासभा ने कृषि व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ रेल रोको अभियान किया है। कृषि क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में दिल्ली में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।


किसानों के आंदोलन का 85 दिनों होने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।किसान केंद्र के इस तरह के एकतरफा रवैये के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं।

इस बार रेल रोको आंदोलन के माध्यम से आंदोलन को एक और आयाम देने के लिए राज्य के विभिन्न वामपंथी कार्यकर्ता, छात्र, युवा और महिला संगठन भारत किसान महासभा के साथ संयुक्त रूप से आंदोलन में शामिल हुए।आज उक्त संयुक्त संगठन सिलीगुड़ी के नजदीक रांगापानी में रेल रोको अभियान में शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *