रंगीन मछली पालन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे गाजोलडोबा के मछली किसान

राजगंज, 20 जुलाई (नि.सं.)। कोरोना के माहौन में गाजोलडोबा के मछली किसान रंगीन मछलियों का पालन कर अच्छा मुनाफा कमा रहे है। राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा संलग्न मिलनपल्ली गांव के कुछ लोग रंगीन मछलियों को पाल रहे है। पिछले साल कोरोना में थोड़ी समस्या हुई थी,लेकिन इस साल स्थिति थोड़ी सामान्य होने से रंगीन मछली किसान अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं।


मछली पालन करने वाले मिठुन मालो नामक एक मछली किसान ने कहा कि मैं दक्षिण भारत से प्रशिक्षण लेकर गोल्ड फिश, कई कॉप, सुयांग किंग, टाइगर शार्क समेत कई प्रजातियों की मछलियों का पालन कर रहा हूं। बाजार में इन मछलियों की अच्छी मांग है। ये रंगीन मछलियां सिलीगुड़ी शहर के अलावा मालबाजार और जलपाईगुड़ी में बेची जाती हैं। उन्होंने कहा पिछले साल कोरोना के लिए थोड़ी समस्या हुई थी, लेकिन इस साल स्थिति सामान्य होने से इन मछलियों की अच्छी कीमत है।

वह उक्त रंगीन मछलियों का पालन लगभग एक बीघा जमीन पर करते है। रंगीन मछलियों के पालन में लगभग 40 हजार रुपये खर्च होती है। उन्होंने कहा कि यह मछलियां लगभग 1 लाख रुपये में बेची जा रही है। उनके जैसे कुछ और लोग भी उक्त रंगीन मछलियों का पालन कर रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *