खोरीबाड़ी,27 मई (नि.सं.)। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा कमांडेंट सुभाष चंद्र नेगी ने आज भारत नेपाल सीमा पर स्थित सी कंपनी नेग्राडुबा इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान कमांडेंट सीमा से संबंधित विभिन्न तथ्यों की जानकारी लिए।
साथ ही एसएसबी जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कमांडेंट सुभाष चंद्र नेगी के साथ सी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर पेम थीन्ले व जवान मौजूद थे। एसएसबी से मिली जानकारी अनुसार कोविड-19 को लेकर जारी लॉकडाउन के मद्देनजर कमांडेंट सुभाष चंद्र नेगी आज भारत नेपाल सीमा की जायजा लेने पहुंचे। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नेग्राडुबा से भक्सरभिट्टा पिलर संख्या 106 से 102 तक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में विभिन्न तथ्यों की जानकारी लिए। निरीक्षण पश्चात कमांडेंट ने ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ साथ सीमा पर गहन चौकसी बरतने का निर्देश दिया।