रंजन सरकार ने नगर निगम के खिलाफ प्रकट किया क्षोभ

सिलीगुड़ी,8 जनवरी (नि.सं.)। तृणमूल नेता रंजन सरकार ने एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ क्षोभ प्रकट किया है।आज एक पत्रकार सम्मेलन में रंजन सरकार ने कहा कि अशोक भट्टाचार्य के कारण सिलीगुड़ी में दूसरा श्मशान नहीं बन पाया है।


इसके चलते एक श्मशान पर दबाव बढ़ रहा है और शहरवासी को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सारे लोग शहर के बाहर से आ रहे हैं। इसके बाद वह लोग यहां किराए पर रह रहे है, लेकिन नगर निगम के पास वह जानकारी नहीं है। यहां भी नगर निगम विफल है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने सभी बस्तियों और कॉलोनियों को मान्यता देकर पट्टा वितरण का काम शुरू किया है।

नगर निगम की जमीन पर हरीजन समुदाय के जो बस्तियां है, नगर निगम को उन जमीन का अधिकार भी देना होगा। वहीं, कई लोग ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बोरो ऑफिस के अलावा बांग्ला सहायक केंद्रों में राज्य सरकार की सभी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *