राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस्तव के आड़ में चुनाव प्रचार कर रही हैं : अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी, 2 फरवरी नि.सं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उस्तव के आड़ में चुनाव प्रचार कर रही हैं।मुख्यमंत्री की उत्तर बंगाल दौरे को लेकर सिलीगुड़ी के विधायक तथा नगर प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने ऐसे की कटाक्ष किया।


राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंची है। उन्होंने सिलीगुड़ी के बाघाजतिन में उत्तरबंग उत्सव का उद्घाटन किया। अशोक भट्टाचार्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तरबंग उत्सव के मंच पर मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार किया।

अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी कार्यक्रमों को पार्टी कार्यक्रमों में बदल देते है, ठीक उसी तरह राज्य की मुख्यमंत्री भी उनके रास्ते पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुखमंत्री ममता बेनर्जी ने सोमवार को बाघाजतिन पार्क में उत्तरबंग उत्सव मंच को राजनीतिक प्रचार मंच के रूप में इस्तेमाल किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *