घोगोमाली में खूंटी पूजा के साथ 7 दिवसीय रथयात्रा की तैयारी शुरू 

सिलीगुड़ी, 9 जुलाई  (नि.सं.)। घोगोमाली नेताजी बाजार रथयात्रा कमेटी की ओर से घोगोमाली स्कूल मैदान में खूंटी पूजा के साथ सात दिवसीय रथयात्रा उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष यह रथयात्रा उत्सव अपने 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

रथयात्रा कमेटी के अध्यक्ष कमल घोष ने बताया कि इस बार रथयात्रा सात दिनों तक धूमधाम से मनाई जाएगी। बच्चों के लिए झूले (नागरदौला) और विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के खेलों की व्यवस्था की गई है। वहीं महिलाओं के लिए साज-सज्जा से जुड़े कई दुकानों सहित अनेक स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा घोगोमाली स्कूल मैदान से शुरू होकर आशीघर मोड़ तक जाएगी और फिर उसी मार्ग से वापस लौटेगी।

इस अवसर पर खूंटी पूजा के दौरान घोगोमाली नेताजी बाजार कमेटी के सचिव निताई साहा सहित अन्य सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes