राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ सिलीगुड़ी में भाजपा का अनोखा प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,1 नवंबर (नि.सं.)। राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने पूरे राज्य में आवाज उठाई है। आज सिलीगुड़ी में भी भाजपा राशन भ्रष्टाचार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरी। बताया गया है कि आज शाम हाशमी चौक से गले में चावल की बोरियां लटका कर, धान के पौधे लेकर और ‘चोर धरो जेले भरो’ के नारे लगाते हुए एक विरोध रैली निकाली गई।


यह रैली हिलकार्ट रोड, सेवक रोड और विधान रोड की परिक्रमा कर पुनः हाशमी चौक पर पहुंची। इस रैली में सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल, नगर निगम के पार्षद अनिता महतो, विवेक सिंह समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।विधायक शंकर घोष ने कहा कि लालू जानवरों का चारा चुराने के आरोप में जेल गए थे, बालू पश्चिम बंगाल के लोगों का खाना खाने के आरोप में जेल गए है। ऐसे कई लोग हैं जो राशन भ्रष्टाचार में शामिल हैं। उन्होंने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

दूसरी ओर, भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल ने कहा कि भाजपा राज्य भर में राशन भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गई है। ज्योतिप्रिय मल्लिक मास्टरमाइंड नहीं हैं, जो लोग उनसे ऊपर हैं उन्हें ढूंढ कर निकालना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *