रायगंज, 6 अक्टूबर (नि.सं.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में तस्करी कर ले जाए जा रहे 12 ऊंटों को बरामद किया गया है। इस मामले में एक को गिरफ्तार भी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रायगंज में पीपल फॉर एनिमल्स को गुप्त सुचना मिली थी एक लॉरी के माध्यम से ऊंटों की तस्करी होने वाली है।
इसी के बाद संस्था ने इसकी जानकारी रायगंज थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद मंगलवार देर रात रायगंज के सिलीगुड़ी मोड़ पर उक्त लॉरी को रोका गया। जांच के बाद लॉरी से 12 ऊंट बरामद हुआ।
घटना में लॉरी चालक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ऊंटों को हरियाणा से कालियागंज के मालगांव ले जाया जा रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।