सांसद जयंत राय ने सिलीगुड़ी के विभिन्न बाजारों का लिया जायजा, लोगों में बाटें मास्क

सिलीगुड़ी,15 जून(नि.सं.)। सांसद जयंत राय ने आज जलपाईगुड़ी लोकसभा केंद्र के सिलीगुड़ी नगरनिगम अंतर्गत कुछ वार्डों के बाजारों का जायजा लिया। इस दौरान सांसद ने घोगोमाली बाजार, हैदरपाड़ा बाजार, अंचल बाजार सहित दुर्गानगर कॉलोनी के विभिन्न इलाकों के लोगों में मास्क वितरण किया।

सांसद जयंत राय ने कहा कि फुलेश्वरी और जोरापानी नदी से संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते दल का काम-काज बंद है।

लेकिन, विभिन्न वार्डों में हो रही समस्याओं को सुनने के बाद आज वो जायजा लेने निकले है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान निकाल लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetticketmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes