सांसद राजू बिष्ट ने बालासन ब्रिज का लिया जायजा, कहा बालासन पर 25 दिन में बनेगा बैली ब्रिज

सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा के बालासन में बेली ब्रिज बनाया जाएगा। सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि 25 दिनों के भीतर वहां बेली ब्रिज का निर्माण कर दिया जाएगा। आज सांसद ने माटीगाड़ा में क्षतिग्रस्त बालासन पुल का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि यहां एक अस्थायी बेली ब्रिज बनाया जाएगा। इसे लेकर राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण से चर्चा की गई है। 25 दिन में बेली ब्रिज का काम संपन्न हो जायेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि माटीगाड़ा से शालूगाड़ा तक फोरलेन का काम जल्द शुरू होगा। लगभग 1000 करोड़ रूपये का परियोजना है।

साथ ही सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि बालासन में तीन लेन का नया पुल भी बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी पहाड़ मेें भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी रहेगी। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पर्याप्त पहल नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobet Built with ❤︎ by appycodes