सड़क दुर्घटना में तृणमूल नेता की मौत, इलाके में शोक की लहर

जलपाईगुड़ी,13 मई (नि.सं.)। सड़क दुर्घटना में एक तृणमूल नेता की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात को जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी ब्लॉक के टेकाटूली इलाके में घटी है। मृतक का नाम जगन्नाथ दास (45)है। वह तृणमूल का बूथ अध्यक्ष थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार रात को जगन्नाथ दास सड़क पार कर रहे थे।

तभी धूपगुड़ी से मयनागुड़ी की ओर जा रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बरामद कर मयनागुड़ी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes