सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

राजगंज, 10 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के बंधुनगर इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों के नाम कौशिक राय व विपुल राय है। ये दोनों भुटकिहाट इलाके के देमदेमा गांव के निवासी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उक्त दोनों युवक बाइक से जलपाईगुड़ी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बंधुनगर इलाके में विपरित दिशा से आ रहे एक वाहन के साथ उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसके चलते दोनों युवक घायल हो गये।

दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही आमबाड़ी चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *