सड़क के किनारे जरूरतमंदों के आवश्यक चीजों के लिये खुला निःशुल्क स्टॉल

सिलीगुड़ी, 5 नवंबर (नि.सं.)। अपनी अनावश्यक चीजों को बाहर न फेंकें, हो सकता है कि यह किसी और की जरूरी चीज हो।ऐसे विचारों को ध्यान में रख कर सिलीगुड़ी के एक स्वयंसेवी संस्था आगे आयी है।संस्था की ओर से सिलीगुड़ी के एकतियाशाल बाजार संलग्न इलाके में एक स्टॉल खोला गया है।


जहां आप अपने घर के अनावश्यक चीजों जैसे कपड़े, जूते और यहां तक ​​कि सूखा भोजन भी इस स्टाॅल में लाकर दे सकते है। इसके बाद वे लोग उन कपड़ों को जरूरतमंद लोगों में निःशुल्क विततिर करेंगे।

संस्था के एक अधिकारी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य समाज के जरूरतमंद लोगों ममद करना है।इसी लिये उन लोगों ने इस तरह की अनोखी पहल की है। उन्होंने कहा कि कोरोना परिस्थिति में लॉकडाउन होने के कारण कई लोग बेरोजगार हो गये है। इतना ही नहीं वे लोग पूजा में कपड़े भी खरीद नहीं पाये है।उनके मदद करने के उद्देश्य से उक्त स्टॉल खोला गया है। स्टॉल 26 अक्टूबर से खुला है।


सिलिगुड़ी के विभिन्न जगहों के कई लोगों ने मदद की है और कई लोग नए कपड़े भी खरीद कर दिये है। उन कपड़ों को सैननिटाइज कर जरूरतमंद लोगों के लिए स्टॉल में रखे गये है। जरूरतमंद लोग अपनी जरूरत के अनुसार उन चीजों को ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *