बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले पांच बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,18 फ़रवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने बड़ी साजिश को अंजाम देने से पहले पांच बदमाशों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम बिट्टू पासवान (20), साहेब बर्मन (22), विजय शर्मा (27), कृष्णा सुब्बा (25) और उत्तम सरकार (34) है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान दार्जिलिंग मोड़ के पास कुछ लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान यह साफ़ हो गया कि यह सभी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जुटे थे। इससे पहले कि सभी बदमाश किसी बड़ी साजिश को अंजाम देते प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार पांचों बदमाशों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *