शक्तिगढ़ में “शक्ति प्रदर्शन”! तृणमूल कार्यकर्ताओं के दो गुटों में हाथापाई

सिलीगुड़ी,30 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी का शक्तिगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में आया है। रविवार रात को तृणमूल कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच झड़प को लेकर इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। इस बीच, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल एक तृणमूल कार्यकर्ता को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।एनजेपी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


बताया गया है कि रविवार रात को शक्तिगढ़ उज्ज्वल संघ मैदान के सामने तृणमूल कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। हमले में गंभीर रूप से घायल बिप्लब दास नामक एक व्यक्ति को खालपाड़ा के एक एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो गुटों के लोग इस घटना के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।शक्तिगढ़ इलाके में कई महीनों से तृणमूल के दोनों गुटों के बीच कभी-कभार झड़प होते रही है। रविवार रात भी झमेला हुआ। एक गुट ने दावा किया कि दो कार्यकर्ता पार्टी के विजया सम्मिलनी समारोह के लिए आमंत्रित करने के बाद घर लौट रहे थे।

तभी कुछ स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर किया। वे पहले भी झमेला कर चुके हैं। इलाके का माहौल खराब कर रहे है। हालांकि, दूसरे पक्ष का दावा है कि 7-8 लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया। इनमें से दो घायल भी हुए है। इस बीच बिप्लब दास की पत्नी ने एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई इै।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *