समरनगर में फाड़ा गया मुख्यमंत्री का पोस्टर, भाजपा पर लगा आरोप 

सिलीगुड़ी,18 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड अंर्तगत समर नगर में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पोस्टर फटा मिलने से इलाके में हड़कंप मचा गया। वहीं, पोस्टर फाड़े जाने की घटना का आरोप तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर लगाते हुए आज प्रधाननगर थाने में भाजपा के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है।


सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद जुहूर, महिला नेत्री मल्लिका देवनाथ समेत स्थानीय तृणमूल नेता व कार्यकर्ता ने इस घटना को भाजपा की ओछी राजनीतिक बताया है। 46 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद जुहूर ने कहा कि बीती रात समर नगर में तृणमूल कांग्रेस के बूथ संख्या-13 में लगी मुख्यमंत्री की तस्वीर को फाड़ दिया गया।

वहीं, इसके अलावे तृणमूल कांग्रेस के झंडे को माकपा के पार्टी कार्यालय में लगा दिया गया था। ताकि दोनों पार्टी में विवाद हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ओछी राजनीतिक भाजपा ही कर सकती है। जिस वजह से इस मामले में भाजपा के खिलाफ थाने में ज्ञापन सौंपा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *