संदेशखाली घटना को लेकर सिलीगुड़ी में भाजपा महिला मोर्चा का थाना घेराव कार्यक्रम

सिलीगुड़ी,11 फरवरी (नि.सं.)। संदेशखाली घटना में शेख शाहजहां अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इस बीच,संदेशखाली घटना में महिलाओं पर अत्याचार किया गया है। राज्य सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाजपा आज राज्य भर में थाना घेराव कार्यक्रम में शामिल हुई है।


राज्य के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरी है। शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत विभिन्न थाने में प्रदर्शन किया गया। शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के अलावा महिला मोर्चा ने भी महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा की घटना के विरोध में आवाज बुलंद की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *