शराब के नशे में बार कर्मियों पर हमला करने का आरोप,पांच गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 सितंबर (नि.सं.)। शराब के नशे में बार कर्मियों की पिटाई करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सत्यजीत राय, शुभम पाल, शुभजीत पाल, देवज्योति राय और सुरजीत चंद्र हैं।


बताया गया है कि है कि शुक्रवार रात को कई युवक-युवती फूलबाड़ी कैनाल रोड के पूर्व धनतला स्थित एक बार में शराब पीने के लिए गए थे। जहां उनका बार कर्मियों के साथ विवाद हो गया। बाद में उन लोगों ने कथित तौर पर बार कर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में चार कर्मी घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल एक कर्मी को फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद बार मालिक की ओर से एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवायी गयी।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस तीन युवतियों और अन्य युवकों की तलाश रही है। आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *