सरकारी बस में गांजा तस्करी, पुलिस कार्रवाई में गांजे के साथ बस चालक गिरफ्तार

फांसीदेवा,18 नवंबर (नि.सं.)। पुलिस ने फांसीदेवा के घोषपुकुर टोल प्लाजा पर दक्षिणबंग राज्य परिवहन निगम की एक बस पर छापेमारी कर 16 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस घटना में बस चालक को गिरफ्तार किया गया है।


बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर विधाननगर जांच केंद्र और घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने फांसीदेवा के घोषपुकुर संलग्न टोल प्लाजा पर छापेमारी की और सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही दक्षिणबंग राज्य परिवहन निगम की एक बस को रोका। इसके बाद बस में एक बैग की तलाशी ली गई और उसमें से 16 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

चालक की बातों में असंगति पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी का नाम देबलु चक्रवर्ती है और वह नदिया का रहने वाला है। सोमवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomOnwincasibom girişcasibombaywingrandpashabet girişholiganbetjojobet giriş