ससुराल में नहीं घुसने देने पर गृहिणी ने दिया घर के सामने धरना

सिलीगुड़ी, 8 मई (नि.सं.)। ससुराल वालों ने विवाहित बहू को घर में नहीं घुसने दिया तो गृहिणी आज ससुराल के सामने धरने पर बैठी है। यह घटना आशीघर ईस्टर्न र्बाइपास संलग्न पूर्व चयनपाड़ा की है। गृहिणी का नाम पल्लबी राय (23) है।


बताया गया है कि करीब चार साल पहले 43नंबर वार्ड के प्रकाशनगर की निवासी पल्लबी राय की शादी आशीघर पूर्व चोयनपाड़ा निवासी चिरंजीत बर्मन से हुई थी। पल्लबी राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के दो साल बाद ससुराल वाले उस पर मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार करने लगे। इतना ही नहीं उसका पति भी उस पर अत्याचार करता था।

स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में सालिसी सभा किया गया था। इस सालिसी सभा पति और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने का फैसला किया गया। दो माह तक किराए के मकान में रहने के बाद ससुराल वालों ने उन्हें वापस घर ले गए। वहीं, गृहिणी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन बीतते ही फिर से ससुराल वाले उस पर अत्याचार करने लगे। आज सुबह से ही गृहिणी ससुाल के सामने धरने पर बैठी है।


घटना के संबंध में आशीघर चौकी में शिकातज दर्ज करवाई गई है। शिकातय के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन घर में पति न होने के कारण गृहिणी धरने से उठ गई। वहीं, गृहिणी की सास रेणु बर्मन ने कहा कि यह एक सोची समझी साजिस है। बहु प्लैन कर हमें फसा रही है। मेरा बेटा केरल में 15 दिनों से काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *