स्थानीय विधायक सुनील चंद्र तिर्की व कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी के दुष्कर्म पीड़ित नाबालिगा के परिवार वालों से की मुलाकात

खोरीबाड़ी,18 जनवरी (नि.सं.)। स्थानीय विधायक सुनील चंद्र तिर्की व अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी थाना अंतगर्त शुकारुजोत निवासी दुष्कर्म पीड़ित आदिवासी नाबालिगा के परिवार वालों से मुलाकात की।


पीड़ित परिवार से नाबालिगा के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार को कुछ वस्त्र व आर्थिक रूप से सहायता भी किया। इस दौरान विधायक सुनील चंद्र तिर्की, बुढ़ागंज अंचल अध्यक्ष सदानंद राय, अरविंद भट्टाचार्य, संतोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। रानीगंज अंचल कमिटी कार्यकारी अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित परिवार को कुछ आवश्यक वस्त्र व आर्थिक सहयोग किया गया।

तत्पश्चात खोरीबाड़ी थाना पहुंचकर आरोपी को सख्त से सख्त सजा की मांग की। विधायक सुनील चंद्र तिर्की ने कहा आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि समाज में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *