संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की के समर्थन मेें मनसा बस्ती में पथसभा का आयोजन

खोरीबाड़ी, 6 अप्रैल (नि.सं.)। रानीगंज पानीसाली अंचल-1 कांग्रेस व वामफ्रंट ने संयुक्त रूप प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की के समर्थन में मनसा बस्ती में पथसभा किया। इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की, राम कुमार छेत्री, मोहन छेत्री, विदुभूषण बर्मन, आलोक राय, संतोष कुमार सिंह, अभीराज सुब्बा, रमेश राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


जानकारी देते हुए संतोष कुमार सिंह ने बताया संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की के समर्थन में पथसभा का आयोजन किया गया। पथसभा के दौरान लोगों से सुनील चंद्र तिर्की के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया गया। प्रत्याशी सुनील चंद्र तिर्की ने कहा केंद्र व राज्य सरकार से जनता परेशान है। इसे देखते हुए लोगों ने संयुक्त मोर्चा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। भारी मतों से जीत पक्की है। बंगाल में संयुक्त मोर्चा की सरकार बनना तय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *