सभी ने कहा हम जीतेंगे, किसी ने नहीं कहा तृणमूल जीतेगीः अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी,16 फरवरी (नि.सं.)। जिस वार्ड में जीत कर वह सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर बने। इस बार उस वार्ड में सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में वयोवृद्ध सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य को हार का सामना करना पड़ा है।


गौरतलब है कि अशोक भट्टाचार्य ने भी 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरा स्थान हासिल किया था। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में वह 6 नंबर वार्ड में में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने इस वार्ड से आखिरी नगर निगम चुनाव में जीता था। लेकिन इस बार अशोक भट्टाचार्य को तृणमूल उम्मीदवार आलम खान से सामने हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, हार के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा मैंने इस तरह के परिणाम की उम्मीद नहीं की थी। सबने कहा हम जीतेंगे। पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, इस बार कई युवा उम्मीदवार थे। पिछली बार हमने 23 सीटें जीती थीं। इस बार इसे घटाकर 4 सीटें रह गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *