घर के सामने से स्कूटी चोरी, पांच दिन में आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,15 अगस्त (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने घर के गेट के सामने से स्कूटी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच दिनों के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एमडी सलमान अली (24) के रूप में हुई है। वह देवीडांगा इलाके का निवासी बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त की सुबह बाबा लोकनाथ कॉलोनी में प्रेम विश्वास के घर के गेट के सामने से उनकी स्कूटी चोरी हो गई थी। मामले को लेकर उन्होंने 8 अगस्त को माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार रात शिमुलतला इलाके में अभियान चलाकर सलमान अली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई।

जांच में पता चला कि आरोपी पिछले करीब तीन महीनों से माटीगाड़ा आईटी पार्क में काम करता था और शिमुलतला में किराए के मकान में रह रहा था। उसके खिलाफ प्रधान नगर थाने में पहले से साइकिल चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes