सिलीगुड़ी में पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं   

सिलीगुड़ी,15 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस की सुबह सिलीगुड़ी के मैनाक टूरिस्ट लॉज स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय में राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों और वहां मौजूद बच्चों के साथ खुशियां साझा की तथा सभी के बीच चॉकलेट वितरित किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश और देशवासियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes