सिलीगुड़ी, 25 मई (नि.सं.)। सेना वाहिनी ने पर्यटकों सहित आम लोगों के लिए सुकना में त्रिशक्ति हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया है। सुकना में त्रिशक्ति सेना छावनी में कुल चार मियूजियम है। कार्यरत अधिकारियों ने कहा कि इस म्यूजियम का मुख्य लक्ष्य नई पीढ़ी को सेना की सफलता की ओर आकर्षित करना है। सेना जवान के अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम पर्यटन और उत्तर बंगाल पर्यटन विभागों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।